Ad

Farm Machiney

ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर क्या है और कितने प्रकार का होता है व इससे क्या-क्या फायदे हैं ?

ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर क्या है और कितने प्रकार का होता है व इससे क्या-क्या फायदे हैं ?

भारत में कृषि के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों अथवा उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है, जो खेती के कार्यों को आसान बनाते हैं। खेती-किसानी में कृषि उपकरण कृषि संबंधित बहुत सारे कार्यों को सुगम बनाते हैं। इनकी मदद से किसान जिन कार्यों को पूरा करने में को घंटों खफा देते हैं उनको ये कृषि यंत्रों के उपयोग से मिनटों में पूर्ण कर सकते हैं।

इन्हीं उपकरणों में से एक ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर भी है। इन्हीं उपकरणों में से एक ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर (Tractor Mounted Spray) भी है। माउंटेड ट्रैक्टर स्प्रेयर के साथ किसान तकरीबन 90% फीसद तक जल की खपत को कम कर सकते हैं। 

ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर क्या होता है ? 

ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर एक ऐसा कृषि उपकरण है, जो तरल पदार्थों को खेत या बाग में स्प्रे करने में काम आता है. इस अधिकतर उपयोग किसान जल प्रक्षेपण, खरपतवार नाशक, फसल प्रदर्शन सामग्री, कीट रखरखाव रसायन और उत्पादन लाइन सामग्री के लिए करते हैं. 

इसके अवाला, इस कृषि उपकरण से फसलों पर कीटनाशकों, शाकनाशियों और उर्वरकों से भी छिडकाव किया जा सकता है। 

भारतीय कृषि क्षेत्र में ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर कितने प्रकार के होते हैं ? 

  • थ्री पाइंट हिच स्प्रेयर
  • बैकपैक स्प्रेयर
  • बूम स्प्रेयर
  • ट्रक-बेड स्प्रेयर
  • बूमलेस स्प्रेयर नोजल
  • टोइंग, हिच स्प्रेयर
  • मिस्ट स्प्रेयर
  • यूटीवी स्प्रेयर
  • एटीवी स्प्रेयर
  • स्पॉट स्प्रेयर

ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर के क्या-क्या फायदे हैं ?

अगर किसान भाई ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर को खेती के कार्यों के लिए शामिल करते हैं, तो इससे तकरीबन 10 गुना खपत कम होती है। इसके साथ ही 90 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है। इस कृषि उपकरण का इस्तेमाल करने से छिड़काव की दक्षता बढ़ती है। 

ये भी पढ़ें: महिंद्रा के ये तीन कृषि उपकरण कृषि कार्यों को बनाते हैं आसान

किसान खेतों में ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर का इस्तेमाल करके लागत को घटा सकते हैं और इससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुँचता है। इसके अतिरिक्त अगर आप एक बेहतरीन ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर खरीदते हैं, तो इससे खेतों में काफी शानदार फिनिशिंग आती है और वीओसी उत्सर्जन भी कम होता है।

महिंद्रा ग्रेपमास्टर बुलेट ++ (Mahindra Grapemaster Bullet++)

महिंद्रा के इस ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर को संचालित करने के लिए ट्रैक्टर की हॉर्स पावर 17.9 kW (24 HP) या फिर इससे ज्यादा होनी चाहिए। इस कृषि उपकरण के लिए ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 11.9 kW (16 HP) या उससे अधिक होनी चाहिए। 

इसे मिनी ट्रैक्टर के साथ भी बड़ी सुगमता से संचालित किया जा सकता है। इसमें Manual Control Panel कंट्रोलर प्रदान किए गए हैं और यह 65 LPM Diaphragm टाइप पंप के साथ आता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर का एयर फ्लो तकरीबन 32 m/sec है। कंपनी के इस स्प्रेयर मशीन में 2 Speed + Neutral गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। 

भारत में महिंद्रा ग्रेपमास्टर बुलेट ++ की कीमत (Mahindra Grapemaster Bullet++ Price) 2.65 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

महिंद्रा कल्टीवेटर: कम कीमत में हर तरह की मिट्टी की करे आसानी से जुताई

महिंद्रा कल्टीवेटर: कम कीमत में हर तरह की मिट्टी की करे आसानी से जुताई

खेती-किसानी के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण अथवा यंत्रों का इस्तेमाल किया जाता है। समस्त उपकरण खेती में अपनी भिन्न-भिन्न भूमिका निभाते हैं। 

कृषि यंत्रों की सहायता से किसान खेती के बहुत सारे कार्य कम समय और कम खर्चा के साथ कर पाते हैं। कल्टीवेटर भी इन उपकरणों में से एक है, जिसे अधिकांश किसान हल के नाम से भी जानते हैं। 

यह एक खेत की जुताई करने वाला उपकरण है, जिसको ट्रैक्टर के जरिए संचालित किया जाता हैं। कल्टीवेटर के साथ किसान कठोर से कठोर मृदा को भी आसानी से तोड़कर खेती के लिए पर्याप्त बना सकते हैं। 

अगर आप अपने खेतों के लिए मजबूत और शक्तिशाली कल्टीवेटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा कल्टीवेटर बेहद शानदार विकल्प हो सकता है।

महिंद्रा कल्टीवेटर की क्या-क्या विशेषताऍं हैं ? 

महिंद्रा के इस कल्टीवेटर के लिए ट्रैक्टर की इम्पलिमेंट पावर 35 से 65 एचपी उपयुक्त है। यह कल्टीवेटर 9 टाइन टिलर, 11 टाइन टिलर और 13 टाइन टिलर में आता है। महिंद्रा के इस कल्टीवेटर के साथ 65 से 70 किलोग्राम तक भार लिफ्ट किया जा सकता है। कंपनी के इस कल्टीवेटर का समकुल भार 265 से 369 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। 

इस महिंद्रा कल्टीवेटर की लंबाई 2000 MM /2451 MM /3060 MM तय की गई है। यह कल्टीवेटर 870 MM / 850 MM / 790 MM की चौड़ाई के साथ आता है। महिंद्रा कंपनी ने अपने इस कल्टीवेटर की ऊंचाई 1000 MM निर्धारित की है। महिंद्रा कल्टीवेटर के कट की चौड़ाई 1860 MM / 2310 MM / 2760 MM दी गई है। 

महिंद्रा कल्टीवेटर की क्या-क्या खूबियां हैं ?

महिंद्रा कंपनी द्वारा निर्मित इस कल्टीलेटर के साथ किसान-भाई खेती में समय की बचत कर सकते हैं। इस कल्टीवेटर के साथ किसान भाइयों को कार्य करने में सुगमता प्रदान होती है। 

इस कल्टीवेटर को संचालित करना अत्यंत आसान है। साथ ही, किसान इसको अपनी आवश्यकता के अनुरूप समायोजित कर सकते हैं। इस उपकरण के साथ कठिन खेत की मृदा को तोड़ना और पुरानी फसल अवशेषों को मिलाना बेहद किफायती है। 

ये भी पढ़ें: मेरी खेती से डबल शाफ्ट रोटावेटर खरीदने पर आपको मिलेगी भारी छूट, जानिए ऑफर के बारे में

इस महिंद्रा कल्टीवेटर का इस्तेमाल आप धान की खेती के लिए भी कर सकते हैं। यह कल्टीवेटर पत्थर और जड़ों को मृदा में मिलाने के लिए उपयुक्त है। महिंद्रा का यह कल्टीवेटर जुताई के लिए एक शानदार विकल्प है। 

इससे भारी मृदा को आसानी से तोड़ा जा सकता है। किसान इस कल्टीवेटर के साथ दीर्घकाल तक कार्य कर सकते हैं और इसके इस्तेमाल से ट्रैक्टर का भी ज्यादा डीजल खर्च नहीं होता है।

महिंद्रा कल्टीवेटर की क्या कीमत है ?

भारत में महिंद्रा कल्टीवेटर की कीमत 24,500 रुपये तय की गई है। Mahindra कंपनी ने अपने इस कल्टीवेटर की कीमत किसानों की सुविधा के अनुरूप बेहद किफायती निर्धारित की गई है।